Skip to content

चिड़ियाघर पर निबंध – Zoo Essay in Hindi (300 शब्द & 10 पंक्ति)

चिड़ियाघर बच्चो का सबसे मनपसंद जगह है जहा पर सभी लोग घूमना पसंद करते है, इसीलिए कक्षा 1 से 10 तक के सभी विद्यार्थी को परीक्षा मे चिड़ियाघर पर निबंध (Zoo Essay in Hindi) लिखने को कहा जाता है इसलिए यहा पर मैंने सभी बच्चो के अनुसार इस निबंध को बहुत आसान शब्दो मे लिखा गया है।

चिड़ियाघर पर निबंध

एक बहुत बड़े स्थान में एक चिड़िया घर बनाया जाता है जिसमें सभी प्रकार के जानवर रहते हैं और लोग वहां पर घूमने जाते हैं और जानवरों को देखते हैं, चिड़ियाघर में तोता मैना शेर चीता हाथी जिराफ हिरण सभी प्रकार के जानवर होते हैं।

कुछ जानवर खतरनाक होते हैं इसलिए उन्हें उनके अनुसार पिंजरा बनाया जाता है और उन्हें उसमें रखा जाता है, ताकि घूमने जाने वाले लोगों को कोई नुकसान ना हो सके, लेकिन कुछ जीव जंतु ऐसे भी होते हैं जो बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होते हैं जैसे की पंछी ऐसे जान ऐसे जीव जंतु को चिड़ियाघर के अंदर लगे पेड़ पौधों पर खुले में छोड़ दिया जाता है।

जो जीव पानी में जीवित रहते हैं उनके लिए छोटा बड़ा तलाब बनाया जाता है।

सभी जीव जंतुओं को उनका मनपसंद भोजन सही समय पर दिया जाता है और यह सब काम चिड़ियाघर में काम कर रहे कर्मचारी करते हैं, और सभी जीव जंतुओं और चिड़ियाघर का रखरखाव करने के लिए भी कर्मचारी होते हैं।

लोग जानवरों को देखने के लिए जब चिड़ियाघर में जाते हैं तो वहां पर उन्हें कुछ शुल्क देना होता है जिससे चिड़ियाघर के कर्मचारियों का और जानवरों का खर्चा निकलता है।

चिड़ियाघर में किसी को भी जानवर को छूना खतरे से खाली नहीं होता है इसलिए जब भी चिड़ियाघर में घूमने जाएं उनसे उचित दूरी बनाए रखें।

निष्कर्ष

सभी चिड़ियाघर का खुलने का अपना अपना समय होता है आप उस निर्धारित समय पर चिड़ियाघर में घूमने जा सकते हैं यह बहुत ही ज्यादा मन को आनंद करने वाला जगह होता है।

चिड़िया घर पर 10 पंक्तियों में निबंध

  1. जिस स्थान पर सभी प्रकार के जानवरों को देखने के लिए रखा जाता है उसे चिड़ियाघर कहते हैं।
  2. चिड़ियाघर में हम सभी प्रकार के जानवर को एक ही स्थान पर देख सकते हैं।
  3. चिड़ियाघर में घूमने के लिए बहुत से लोग जाते हैं।
  4. चिड़ियाघर में घूमने के लिए आपको कुछ शुल्क देना होता है।
  5. चिड़िया घर में रखे सभी जानवरों को अनुकूल वातावरण में रखा जाता है।
  6. चिड़ियाघर बहुत बड़े क्षेत्र में बनाया जाता है।
  7. चिड़ियाघर की और जानवरों की देखभाल करने के लिए वहां पर कर्मचारी नियुक्त रहते हैं।
  8. सभी जीव जंतुओं को उनका मनपसंद भोजन समय-समय पर दिया जाता है।
  9. चिड़ियाघर के खुलने और बंद होने का निर्धारित समय होता है।
  10. वहां पर सभी प्रकार के जानवरों को देखना बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है।

हमें उम्मीद है कि हमारा चिड़ियाघर पर निबंध आपको पसंद आया होगा अगर आपका कोई भी सवाल है सुझाव है तो आप मुझे नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *