Skip to content

शिक्षा पर निबंध (about education in hindi)

प्रस्तावना

मनुष्य के जीवन में शिक्षा का बहुत ही ज्यादा महत्व है, किसी भी देश के विकास में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है, जिस देश में ज्यादा शिक्षित लोग होते हैं वहां पर उस देश का विकास बहुत ही ज्यादा तेजी से होता है।

शिक्षा का अर्थ

शिक्षा शब्द संस्कृत के ‘शिक्ष’ धातु से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है, सिखना या सिखाना।

शिक्षा का महत्व

शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है अगर किसी भी व्यक्ति के पास शिक्षा ना हो तो वह व्यक्ति अधूरा है क्योंकि ज्ञान के बिना जिंदगी अधूरी है, बिना ज्ञान के इस दुनिया में जीवित रह पाना मुश्किल है, क्योंकि हमें जिंदगी में बहुत से कार्य करने होते हैं जिसके लिए हमें शिक्षित होना अनिवार्य है। इसीलिए शिक्षा को सबसे ऊंचा स्थान दिया गया है।

बहुत से महान पुरुषों ने शिक्षा की प्रशंसा करते हुए शिक्षा की महत्व को बताया है, इसीलिए आज के समय में हर एक व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है।

किसी भी देश में अगर ज्यादा शिक्षित लोग रहते हैं तो वहां का विकास बहुत ही ज्यादा तेजी से होता है, क्योंकि वहां पर लोग शिक्षित होते हैं और उन्हें पता होता है कि आगे क्या हो सकता है, इसके लिए वह पहले से तैयार रहते हैं और शिक्षित देश के लोग नए नए अविष्कार करते हैं जिससे देश का विकास बहुत ही ज्यादा तेजी से होने लगता है।

अगर किसी भी देश में शिक्षा ना रहे तो उस देश का विकास बहुत ही ज्यादा धीमा हो जाएगा या फिर यह भी हो सकता है कि उस देश का विकास ही ना हो क्योंकि बिना शिक्षा के किसी भी कार्य को नहीं किया जा सकता है, इसीलिए आज कई सारे देश है जो बहुत ही ज्यादा शिक्षित होने के कारण तेजी से अपने देश का विकास कर रहे हैं।

प्रथम शिक्षा

किसी भी व्यक्ति के सबसे प्रथम शिक्षा प्रदान करने वाले उसके माता-पिता होते हैं, क्योंकि माता-पिता ही अपने संतान को जीवन जीने की शिक्षा देते हैं माता पिता ही हमेशा बच्चों को बताते हैं कि कौन सा कार्य सही है और कौन सा कार्य गलत है उनके द्वारा दिया गया शिक्षा का बहुत ही बड़ा महत्व है क्योंकि माता पिता के शिक्षा के बिना जीवन बहुत ही ज्यादा कठिन हो सकता है।

गुरु जी की शिक्षा

माता पिता सभी के जिंदगी में प्रथम शिक्षक रहते हैं लेकिन उनके बाद द्वितीय स्थान पर गुरु आते हैं, क्योंकि माता-पिता जीवन के बारे में सिखाते हैं लेकिन गुरु इस संसार के सभी चीजों के बारे में समझाते हैं, वही बताते हैं कि इस संसार में और क्या-क्या है और यहां पर ज्ञान का क्या महत्व है और ज्ञान प्राप्त करके कोई भी व्यक्ति क्या बन सकता है। इसीलिए गुरु को दूसरा शिक्षक कहा गया है इनका हमारे जीवन में होना बहुत ही सौभाग्य की बात है।

इसीलिए गुरु को बहुत ज्यादा सम्मान दिया जाता है क्योंकि अध्यापक किए गए थे महान पुरुष होते हैं जो बच्चों को किताबों के साथ साथ अपने ज्ञान से बच्चों को शिक्षित करते हैं।

हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था

हमारे देश में सबसे ज्यादा पैसा शिक्षा के ऊपर खर्चा किया जाता है ताकि सभी लोगों को अच्छे से अच्छा मुफ्त में मिल सके इसीलिए सरकार ने पूरे देश में कई सारे सरकारी विद्यालय बनाए हैं, जहां पर कोई भी विद्यार्थी जाकर शिक्षा प्राप्त कर सकता है और इसके अलावा और भी बहुत सारे कार्य सरकार करती है जिससे हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था सही की जा सके और हर एक नागरिक को शिक्षित किया जा सके।

निष्कर्ष

शिक्षा का महत्व हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा है इसलिए हमें शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए और शिक्षा एक ऐसी चीज है जिसे बांटने से ज्यादा बढ़ती है इसलिए आप खुद शिक्षित होकर दूसरों से शिक्षा बांट सकते हैं ताकि हमारे देश में शिक्षित लोगों की संख्या ज्यादा हो सके।

2 thoughts on “शिक्षा पर निबंध (about education in hindi)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *