
भारत के राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध
इस पृथ्वी पर सभी देश का एक राष्ट्रीय ध्वज होता है जो उस देश का प्रतीक और शान होता है इसी तरह हमारे भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है हमारे ध्वज में मुख्यता तीन रंग होते हैं सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है और बीच में सफेद रंग होता है और नीचे हरा रंग होता है
हमारे तिरंगे के तीनों रंग का विशेष महत्व होता है केसरिया साहस और बलिदान का प्रतीक होता है और सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक होता है और हरा रंग संपन्नता का प्रतीक होता है। हमारे तिरंगे के बीच में सफेद रंग के ऊपर एक अशोक चक्र बना होता है जिसका रंग नीला होता है।
हम सभी देशवासी अपने तिरंगे से बहुत ही ज्यादा प्रेम करते हैं और हमारी शान हैं भारत का प्रत्येक व्यक्ति इस तिरंगे की शान को बनाए रखने के लिए हंसते हुए शहीद होने को तैयार रहते हैं और बहुत से जवान इस तिरंगे की शान को बनाए रखने के लिए शहीद हुए हैं उन जवानों को हमारा नमन है।
स्वतंत्र और गणतंत्र दिवस के दिन पूरा भारत अपने तिरंगे को शान से फहराता है और इस दिन सभी लोग उन लोगों को याद करते हैं जिन्होंने इस तिरंगे की शान को बनाए रखने के लिए शहीद हो गए, बहुत से लोग भारत देश से बाहर रहते हैं लेकिन वह गर्व करते हैं कि वह एक भारतीय हैं और वह लोग ही तिरंगे को अपनी शान समझते हैं।
हमारे स्कूलों में हर साल स्वतंत्र और गणतंत्र दिवस के दिन बहुत बड़ा समारोह होता है जहां पर सभी लोग तिरंगे को सम्मान देते हुए तिरंगे के लिए बलिदान देने वाले सभी महापुरुषों को याद करते हैं।
मेरे स्कूल में हर सुबह प्रार्थना स्थल पर राष्ट्रगान गाया जाता है और हमें या सिखाया जाता है कि हमें अपने तिरंगे को सम्मान करना चाहिए और इसके लिए कितने लोग बलिदान दिए हैं उनके बारे में भी बताया जाता है यह सुनकर हम सभी गर्व महसूस करते हैं कि हम एक भारतीय हैं।
राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध 10 पंक्ति
- हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है।
- तिरंगे में 3 रंग होते हैं केसरिया सफेद और हरा।
- केसरिया रंग साहस और बलिदान सफेद रंग शांति और हरा रंग संपन्नता को दर्शाता है।
- तिरंगा हमारे देश की शान है और हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं।
- तिरंगे के बीच में सफेद पट्टी पर नीले रंग का अशोक चक्र बना होता है।
- अशोक चक्र हमें निरंतर चलने को कहता है।
- तिरंगा हमारे देश की एकता को दर्शाता है।
- स्वतंत्र और गणतंत्र दिवस पर पूरे भारत में तिरंगा फहराया जाता है और इसे एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।
- अपने प्यारे तिरंगे के लिए भारत का हर नागरिक बलिदान देने के लिए तैयार रहता है।
- हमारे स्कूल में सुबह प्रार्थना स्थल पर राष्ट्रगान गाया जाता है और तिरंगे के लिए बलिदान देने वाले सभी लोगों को याद किया जाता है।