आज हम जानेंगे जीवन में परिश्रम का महत्व पर निबंध वह भी हिंदी में इस निबंध को किसी भी कक्षा के छात्र पढ़ सकते हैं और आपके प्रश्न में जितने भी शब्द का (100,200,300,400) परिश्रम पर निबंध पूछ रहा है उतने शब्द पर इस निबंध को छोटा करके लिख सकते हैं तो चलिए अब हम परिश्रम के महत्व पर निबंध पढ़ लेते हैं।

विषय सूची
● परिश्रम का महत्व पर निबंध ●
प्रस्तवना:-
अपने जीवन में किसी भी सपने या लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें परिश्रम करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है परिश्रम के बिना इस दुनिया में कुछ नहीं मिल सकता है परिश्रम करते हम बड़े से बड़े संकट का सामना कर सकते हैं इसीलिए कहा जाता है कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
परिश्रम:-
कुछ लोग परिश्रम नहीं करते हैं और अपने भाग्य पर निर्भर रहते हैं वह लोग समझते हैं कि जो जीवन में लिखा है वही होगा ऐसे लोग परिश्रम करना बिल्कुल भी नहीं पसंद करते और ऐसे लोग दूसरों के मदद लेते हैं या उन पर निर्भर रहते हैं इस तरह के व्यक्ति को आलसी व्यक्ति कहा जाता है।
सभी के जीवन में कोई न कोई सपना होता है अगर आपका सपना बहुत बड़ा है आप बहुत बड़े आदमी बनना चाहते हैं तो आपको उसी तरह से बहुत कड़ी परिश्रम करना होगा अगर आपका सपना है कि आप एक अच्छे पुलिस ऑफिसर बनेंगे तो आपको उसी हिसाब से ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा तभी आप एक अच्छे और बड़े पुलिस ऑफिसर बन सकते हैं।
अभी तक जितने भी लोगों का नाम हुआ है उन सभी लोगों ने कड़े परिश्रम की है तभी आज उन्हें याद किया जाता है आपके आसपास जितने भी समान दिख रहे हैं वह सब कड़ी परिश्रम का ही नतीजा है।
परिश्रमी व्यक्ति अपना समय खराब नहीं करते हैं यह लोग ज्यादातर समय अपने काम में लगाते हैं, और बात करने वाले व्यक्ति केवल बात करते रहते हैं लेकिन परिश्रम नहीं करते हैं आज जितने भी कलाकार खिलाड़ी और गायक और अन्य लोग हैं यह सभी लोग परिश्रम करके ही एक अच्छे व्यक्ति बने हैं।
निष्कर्ष
परिश्रम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, परिश्रम दो प्रकार के होते हैं एक मानसिक परिश्रम और दूसरा शारीरिक परिश्रम कई कामों में दोनों तरह के परिश्रम ओं का इस्तेमाल किया जाता है परिश्रम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और किसी भी प्रकार की बीमारियां नहीं होती है।