नवरात्रि पर निबंध:- हिंदू धर्म में बहुत सारे प्रसिद्ध पर्व आते हैं इनमें से एक प्रसिद्ध पर्व नवरात्रि है तो आज मैं आपको नवरात्रि पर निबंध बताने वाला हूं तो चलिए नवरात्र पर निबंध पढ़ते हैं।

विषय सूची
नवरात्रि पर निबंध
प्रस्तावना :-
हिंदू धर्म में बहुत सारे प्रसिद्ध पर्व हैं और उन सभी पर्वों में नवरात्रि भी एक प्रसिद्ध पर्व है यह पर्व साल में दो बार आता है पहली बार नवरात्रि का पर्व गर्मी के शुरुआत में आता है और दूसरी बार ठंडी के शुरुआत में नवरात्रि का पर्व आता है।
नवरात्रि पर्व
हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व को बहुत ही अच्छे से मनाया जाता है इस पर्व पर सभी लोग 9 दिनों तक सभी देवियों की पूजा करते हैं यह पर्व सभी शहरों और गांवों में मनाया जाता है हमारे गांव में नवरात्रि के कई दिन पहले ही माता जी की मूर्ति बनाई जाती है लेकिन कहीं-कहीं पर लोग माता जी की मूर्ति खरीद कर लाते हैं।
नवरात्र के पहले ही माता का पंडाल बना लिया जाता है और नवरात्र के पहले दिन माता जी की मूर्ति स्थापित की जाती है और फिर उसके बाद सभी लोग इकट्ठा होकर आरती और भजन करते हैं और इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं आरती और भजन रोज सुबह और शाम को 9 दिनों तक चलता है।
पूजन होने के बाद सभी लोग माता के पूजन का प्रसाद लेते हैं और उसके बाद अपने अपने घर चले जाते हैं फिर उसके अगले दिन फिर से माता जी की पूजा की जाती है और आरती की जाती है और फिर प्रसाद बांटा जाता है।
9 दिनों तक माता जी का पूजा किया जाता है और फिर उसके बाद माता जी की विदाई कर दी जाती है माता जी की मूर्ति को विसर्जित करके उनकी विदाई की जाती है।
नवरात्रि पर्व का कथा
यह माना जाता है कि महिषासुर देवताओं को प्रसन्न करके उनसे अजेय होने का वरदान प्राप्त किया और फिर इसके बाद महिषासुर ने ईश्वरदान का दुरुपयोग करते हुए सभी लोगों पर हमला कर दिया और उन पर कब्जा कर लिया। महिषासुर ने देवलोक पर भी आक्रमण कर दिया।
इससे सभी देवता लोग वहां से भाग गए और महिषासुर के दुस्साहस से क्रोधित होकर सभी देवताओं ने अपनी शक्ति का प्रयोग करके मां दुर्गा की रचना की और सभी देवताओं ने अपने सारे शस्त्र मां दुर्गा को दे दिए इससे मां दुर्गा बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली हो गई और फिर उन्होंने महिषासुर के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया।
यह युद्ध 9 दिनों तक चला था लेकिन आखिरकार मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर दिया तभी से मां दुर्गा का पूजन 9 दिनों तक किया जाता है।
निष्कर्ष
बुराई पर सत्य की जीत की खुशी में यह त्यौहार हर साल मनाया जाता है इस दिन सभी लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं ताकि सभी का जीवन खुशहाल रहे।
(नवरात्रि पर निबंध समाप्त)
मेरे अंतिम शब्द
तो दोस्तों यहां पर मैंने आपको नवरात्रि पर निबंध हिंदी में बता दिया है अगर आपको नवरात्रि पर निबंध पसंद आया तो इसे शेयर करें और भी निबंध पढ़ने के लिए हिंदी निबंध वेबसाइट पर सर्च करें यहां पर आपको और भी बहुत सारे निबंध मिल जाएंगे।