Skip to content

मेरा प्रिय खेल फुटबाल पर निबंध |Hindi Nibandh on Football

नीचे लिखा गया मेरा प्रिय खेल फुटबाल के विषय पर आधारित है, इसे Class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12 तक के विद्यार्थी पढ़ सकते है, तो चलिए अब हम मेरा प्रिय खेल फुटबॉल पर निबंध पढ़ते है।

मेरा प्रिय खेल फुटबाल
मेरा प्रिय खेल फुटबाल

मेरा प्रिय खेल फुटबाल पर निबंध ◆

फुटबॉल खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है, ये खेल अंतर्राष्ट्रीय खेलो मे बहुत ही लोकप्रिय है, मुझे भी ये खेल बहुत पसंद है मेरे स्कूल में फुटबॉल का खेल बहुत खेला जाता है, और इसकी प्रतियोगिता होती रहती है मैं इस खेल में कई बार जीत भी हासिल की है।

मेरे स्कूल में 2 कक्षाओं के बीच यह खेल की प्रतियोगिता कराई जाती है ये खेल खेलने के लिए एक बड़े मैदान की आवश्यकता होती है और दोनों टीमों में जो भी टीम इस खेल को जीतना है उसे स्कूल में सम्मानित किया जाते हैं।

फुटबॉल खेल खेलना (मेरा प्रिय खेल फुटबाल)

इस खेल को खेलने के लिए दो टीम की आवश्यकता होती है और एक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं और प्रत्येक टीम में एक गोलकीपर होता है जोकि गेंद को पकड़ता है, यह खेल पैरों से खेला जाता है और यह एक सीमित समय के लिए खेल खेला जाता है।

ये खेल 90 मिनट का होता है लेकिन इसे दो भागों में बांट कर 45-45 मिनट का खेल कर दिया जाता है। खेल के नियमों को सुनिश्चित करने के लिए एक रेफरी और 2 सहायक रेफरी होते हैं।

यह खेल एक बड़े से मैदान में खेला जाता है और इस मैदान में कई तरह की रेखाओं से विभाजित किया जाता है और इस मैदान के दोनों तरफ एक बड़ी सी जाली एक बक्से की तरह बांधा जाता है और उस जाली के बाहर सामने की तरफ एक गोलकीपर खड़ा होता है जो गेंद को अंदर जाने से रोकता है।

गेंद एक अच्छे चमड़े का बना होता है और यह लगभग 70 सेंटीमीटर का होता है।

इस खेल में गोलकीपर को छोड़कर कोई भी अन्य खिलाड़ी हाथ से गेंद को नहीं छू सकते है बाकी के खिलाड़ी पैर से ही गेंद को धकेलते हैं। दोनों टीम के खिलाड़ी गेंद को विपरीत टीम की तरफ बने हुए एक बड़े से जाल के अंदर गेंद को मारने की कोशिश करते है और गोलकीपर उस गेंद को अंदर जाने से रोकता है।

अगर गेंद जाल के अंदर चला जाता है तो जिस टीम के खिलाड़ी ने उस गेंद को जाल के अंदर फेंका है, उसके टीम का एक नंबर बन जाता है। इसी प्रकार यह खेल चलता रहता है और जो टीम सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करता है वह टीम इस प्रतियोगिता को जीत जाता है।

उपसंघार

इस खेल को खेलने के लिए हमें अपने दिमाग और दौड़ने की स्पीड का इस्तेमाल करना होता है इससे हमारे दिमाग की सोचने की क्षमता बढ़ जाती है और हमारा दिमाग तेजी से काम करता है और दौड़ने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और किसी भी तरह की बीमारियां हमें जल्दी नहीं होती हैं और हमारे दौड़ने की स्पीड बढ़ती रहती है। {मेरा प्रिय खेल फुटबॉल पर निबंध समाप्त}

Football Par Nibandh Video

मेरा प्रिय खेल फुटबॉल पर निबंध 10 पंक्तियों में

  1. फुटबॉल मेरा प्रिय खेल है।
  2. इस खेल को पैरों से खेला जाता है।
  3. यह खेल घर के बाहर बड़े मैदान में खेला जाता है।
  4. इस खेल में 2 टीम होती है।
  5. प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं।
  6. यह खेल हमारे स्कूल में भी खेला जाता है।
  7. फुटबॉल की प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होता है।
  8. इस खेल को खेलने के लिए दिमाग और दौड़ मे तेजी होने चाहिए।
  9. फुटबॉल का खेल 90 मिनट का होता है।
  10. फुटबॉल के खेल को खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमें ज्यादा बीमारियां नहीं होती है।

मेरे आखिरी शब्द – मेरा प्रिय खेल फुटबाल

अगर आपको मेरा प्रिय फुटबॉल पर निबंध अच्छा लगा तो इसे और दोस्तों के साथ शेयर करें और भी टॉपिक पर आपको निबंध चाहिए तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम आपके लिए उस टॉपिक पर निबंध लिख देंगे।(मेरा प्रिय खेल फुटबाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *