Skip to content

मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन पर निबंध | Essay on badminton in hindi

आज मैं आपको मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन पर निबंध बताऊंगा यह खेल बहुत ही अच्छा खेल है इससे खेलने के लिए दो खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है और यह खेल स्कूल कॉलेज और घरों आदि स्थानों पर भी खेला जाता है।

मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन पर निबंध
मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन पर निबंध

बैडमिंटन खेल पर निबंध

प्रस्तावना:-

बैडमिंटन मेरा प्रिय खेल है क्योंकि मैं इस खेल को अपने भाई और बहनों के साथ अपने ही घर के आस पास खेल सकता हूं और इस खेल को खेलने के लिए कोई बड़े मैदान की आवश्यकता नहीं होती है बैडमिंटन खेल को हम एक छोटे से मैदान में भी खेल सकते हैं।

मेरे स्कूल में भी बैडमिंटन ही खेलाया जाता है और मैंने बैडमिंटन में कई बार जीत भी हासिल की है, इस खेल को कभी कभी 4 लोग दो दो लोग की टीम बनाकर खेल सकते हैं। इसे खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमें किसी प्रकार की बीमारियां नहीं होती है।

बैडमिंटन का खेल

खेल के मैदान में दो खंभों की मदद से एक जाली बाधी जाती है और उस जाली के एक तरफ पहला खिलाड़ी होता है और दूसरी तरफ दूसरा खिलाड़ी होता है, यह जाली दोनों खिलाड़ियों के बीच में एक सीमा का काम करता है।

इस खेल को खेलने के लिए दो रॉकेट और एक शटल कॉक चाहिए होता है। दोनों खिलाड़ी 1-1 रॉकेट अपने हाथ में लिए रहते हैं और शटल कॉक को आसमान में उछाल कर मारने लगते हैं और दोनों खिलाड़ी शटल कॉक को अपने सामने वाले खिलाड़ी के तरफ गिराने की कोशिश करते हैं।

जिसकी तरफ शटल कॉक गिर जाता है उसके सामने वाले खिलाड़ी का एक नंबर बन जाता है। शटल कॉक यहां पर एक गेंद का काम करता है यह पक्षी के पंखों से बना होता है और इसके निचले भाग में एक छोटा सा रबड़ का बॉल लगा होता है।

इस खेल में अधिकतम 21 अंक होता है और निर्धारित समय पर जो खिलाड़ी ज्यादा अंक प्राप्त करता है उसे खेल का विजेता घोषित कर दिया जाता है।

निष्कर्ष – मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन

बैडमिंटन खेल खेलना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है इसे हमें जरूर खेलना चाहिए यह खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होता है, अगर हम इस खेल को स्कूल में खेलते है और जीतते हैं तो हमें पुरस्कृत भी किया जाता है। (बैडमिंटन खेल पर निबंध समाप्त)

बैडमिंटन खेल पर निबंध Video

मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन पर 10 पंक्तियां

  1. बैडमिंटन मेरा प्रिय खेल है।
  2. इस खेल को हम अपने घर के आस-पास खेल सकते हैं।
  3. इस खेल को खेलने के लिए दो लोगों की आवश्यकता होती है।
  4. बैडमिंटन खेल का मैदान छोटा होता है।
  5. इस मैदान को जाली बांधकर दो भागों में बांटा जाता है।
  6. 1-1 खिलाड़ी अपने अपने पाले में चले जाते हैं।
  7. इसमें एक बैडमिंटन और शटल कॉक होता है।
  8. खेल शुरू होते ही दोनों खिलाड़ी अपना अंक ज्यादा बनाने की कोशिश करते हैं।
  9. इसमें अधिकतम 21 अंक होते हैं।
  10. जो खिलाड़ी सबसे पहले 21 अंक प्राप्त कर लेता है वह खिलाड़ी इस खेल को जीत जाता है।

यहां पर मैंने आपको मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन पर निबंध हिंदी में बता दिया है, अगर आपको और भी खेल के बारे में निबंध पढ़ना है तो हिंदी निबंध के वेबसाइट पर खोज करके पढ़ सकते है। यह आपको और भी कई टॉपिक पर निबंध पढ़ने या लिखने को मिल जाएगा।

5 thoughts on “मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन पर निबंध | Essay on badminton in hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *