यहां पर आपको कन्या भ्रूण हत्या पर 10 पंक्तियों में निबंध पढ़ने को मिलेगा अगर आप कन्या भ्रूण हत्या पर पूरा निबंध पढ़ना चाहते हैं तो इस पर मैंने पहले से ही 600 शब्दों में निबंध लिखा है आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उसे पढ़ सकते हैं।👇🏼

कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध 10 पंक्तियो मे
- जब किसी गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे को मार दिया जाता है, तो उसे भ्रूण हत्या कहते हैं।
- पहले के समय में जब आधुनिक तकनीक नहीं थी तो लोग लड़की के पैदा होते ही उसे मार देते थे।
- लेकिन आज के आधुनिक समय में तकनीक का इस्तेमाल करते हैं पेट में ही पल रहे बच्चे का लिंग पता कर लिया जाता है।
- और दवाइयों का इस्तेमाल करके बच्ची को पेट में ही मार दिया जाता है।
- कन्या भ्रूण हत्या बहुत बड़ा अपराध है।
- कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं।
- कन्या भ्रूण हत्या लोग अज्ञानता और लोगों के लड़के की चाह में करते हैं।
- लेकिन समय के साथ अब यह अपराध बहुत ही कम होता है।
- भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान शुरू किया है जिसमें वह सफल भी हो रहे हैं।
- लड़का लड़की सब समान और किसी को भी इतना बड़ा पाप नहीं करना चाहिए।
इस वेबसाइट पर सभी प्रकार के निबंध उपलब्ध है अगर आपको इस निबंध को लेकर कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं।