Skip to content

स्वास्थ्य और व्यायाम पर निबंध- Essay on Swasthya aur vyayam in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज हम स्वास्थ्य और व्यायाम पर निबंध लिखेंगे, इस निबंध का उपयोग किसी भी कक्षा के छात्र कर सकते हैं, कक्षा 5 से कम के छात्र इस निबंध को छोटा करके लिखें और उसके ऊपर के सभी छात्र इस पूरे निबंध को देख सकते हैं।

Health and Exercise

स्वास्थ्य और व्यायाम पर निबंध

प्रस्तावना

स्वास्थ्य और व्यायाम हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है व्यायाम करने से मानव शरीर स्वस्थ रहता है जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से किसी भी कार्य को करने में आसानी होती है और उस कार्य को करने में मन भी लगता है। जो व्यक्ति व्यायाम नहीं करता है वाह स्वस्थ नहीं रह सकता है और उसे कई प्रकार की बीमारियां हो सकते हैं और उसका मानसिक तनाव बढ़ेगा और आलस का शिकार हो जाएगा।

सभी व्यक्ति को व्यायाम और स्वास्थ्य से जागरूक कराने के लिए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है ताकि सभी लोगों को यह पता चले की स्वास्थ हमारे जीवन में कितना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

बहुत से लोग व्यायाम करते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो व्यायाम नहीं करते हैं लेकिन वह लोग पौष्टिक भोजन को ग्रहण करते हैं और दिन भर काम करते करते उनका व्यायाम हो जाता है।

व्यायाम और अच्छे स्वास्थ्य के फायदे :- व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमारा दिमाग तेजी से और अच्छे से काम करता है और हम किसी भी काम को करने में अपना पूरा ध्यान लगा सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखने पर हम जल्दी बीमार नहीं होते हैं और हमारा शरीर भी देखने में भी अच्छा लगता है।

व्यायाम के प्रकार : – व्यायाम कई प्रकार के होते हैं जैसे कि

  • जिम करना
  • दौड़ना
  • क्रिकेट कबड्डी इत्यादि प्रकार के खेल खेलना
  • पानी में तैरना
  • योगा करना

ऐसे ही कई प्रकार के व्यायाम होते हैं जिनमें शारीरिक बल का उपयोग किया जाता है, बहुत से ऐसे मजदूर होते हैं जो कि बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं और उनका व्यायाम भी हो जाता है और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करने की जरूरत नहीं होती है।

भोजन : – व्यायाम करने के साथ-साथ अच्छा भोजन भी बहुत जरूरी है अगर आप अच्छा भोजन खाएंगे तो आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। आज के समय में स्वास्थ्य खराब करने वाले बहुत सारे प्रकार के भोजन है, जैसे कि पिज़्ज़ा बर्गर समोसा इत्यादि इस प्रकार के भोजन हमारे स्वास्थ्य को खराब करती है। हमें हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए और स्वास्थ्य फलों का भी सेवन करना चाहिए इससे हमारा स्वास्थ्य सही रहेगा।

बहुत से लोग इतना ज्यादा काम करते हैं कि वह सही भोजन और स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते हैं और वह लोग केवल पैसे कमाने के लिए लगे रहते हैं लेकिन एक समय बाद जब उनका स्वास्थ्य खराब होता है तो वही सारा पैसा उनके स्वास्थ्य के पीछे लग जाता है और कुछ लोग तो उन पैसों से भी अपना स्वास्थ्य नहीं कर पाते हैं।

बड़े बड़े अमीर लोग एलोन मस्क, जैफ बेजॉस यहां तक कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखते हैं क्योंकि उन्हें एक स्वास्थ्य शरीर की कीमत पता है इसीलिए सभी लोगों को व्यायाम करने के लिए प्रधानमंत्री जी भी प्रेरित करते हैं।

निष्कर्ष

व्यायाम करने और स्वस्थ भोजन खाने से शरीर स्वस्थ रहता और हमें किसी भी प्रकार की बीमारी जल्दी नहीं होती है और हमारा दिमाग भी बहुत अच्छे से काम करता है इससे हम अपने काम को बहुत ही अच्छे से कर पाते हैं इसलिए हम सभी लोगों को अपने आयु और क्षमता के अनुसार व्यायाम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *