Skip to content

कंप्यूटर पर निबंध – Essay On Computer In Hindi Nibandh

आज के इस पोस्ट में हम कंप्यूटर पर निबंध जानेंगे यह निबंध आप 100 200 300 400 शब्दों में भी लिख सकते हैं अगर आपको छोटा निबंध लिखने को कहा गया है तो आप इसी निबंध को छोटा करके लिख सकते हैं तो चलिए अब हम कंप्यूटर पर निबंध पढ़ते हैं।

Computer par Nibandh

★ कंप्यूटर पर निबंध ★

प्रस्तावना:

मानव का सबसे बड़ा आविष्कार कंप्यूटर है आज के समय में कंप्यूटर हमारे चारों तरफ है कंप्यूटर की वजह से हमारा जीवन बहुत आसान हो गया है कंप्यूटर से हम कई सारे कामों को एक साथ और कम समय में बहुत तेजी से कर सकते हैं।

कंप्यूटर

कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था उन्होंने जब कंप्यूटर का आविष्कार किया था तब कंप्यूटर का आकार बहुत ही ज्यादा बड़ा था लेकिन बढ़ते आधुनिक आविष्कारों से कंप्यूटर बहुत ही ज्यादा छोटा हो गया है और तेज भी हो चुका है।

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक समान है, और कंप्यूटर में कई सारी चीजें होती हैं जैसे कि रैम, हार्ड डिस्क, पावर सप्लाई, मॉनिटर, सॉफ्टवेयर आदि चीजें मिलकर एक कंप्यूटर बनता है।

उपयोग

आज के समय में हमारे चारों तरफ कंप्यूटर से बने हुए सामान है या कंप्यूटर हैं हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा कंप्यूटर बन चुका है। आज के समय में हमारे पास जो भी आधुनिक सामान है वह सब कंप्यूटर की मदद से ही बनाए गए हैं, कंप्यूटर का इस्तेमाल वैज्ञानिक भी करते हैं।

कंप्यूटर का इस्तेमाल डॉक्टर भी करते हैं जिससे कई सारी चीजें आसान हो जाती हैं और इलाज तेजी से हो जाता है, कंप्यूटर का इस्तेमाल बैंक, सभी तरह के ऑफिस, स्कूल, आदि जगहों पर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके पास कोई मोबाइल भी है तो वह भी एक कंप्यूटर ही है।

कंप्यूटर के मदद से किसी भी कार्य को कम समय में किया जा सकता है, दूर के व्यक्ति से बात करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है कंप्यूटर के मदद से आप किसी से भी कुछ समय में ही संपर्क करके उससे बात कर सकते हैं।

कंप्यूटर में आप किसी भी वीडियो को प्ले करके देख सकते हैं या फिर उसमें उस वीडियो को रख सकते हैं कंप्यूटर में आप गाने भी सुन सकते हैं और फोटो भी देख सकते हैं अगर आपको कुछ जोड़ना घटाना है तो आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करके इस काम को भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

कंप्यूटर हमारे जीवन को बहुत ही ज्यादा तेज और आसान कर रहा है लेकिन इसके नुकसान भी अगर हम जरूरत से ज्यादा समय तक कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है इसलिए हमें कंप्यूटर का इस्तेमाल एक सीमित समय पर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *