नमस्कार नीचे लिखे गए बंदर पर निबंध को कक्षा 1 से 10 के बच्चों को ध्यान में रखकर आसान शब्दों में लिखा गया है, अगर आपको बंदर पर 10 वाक्य पढ़ने हैं तो सबसे नीचे बंदर पर 10 से वाक्य भी लिखे गए हैं और 200 से 300 शब्दों में भी निबंध लिखा गया है।

About monkey in Hindi – बंदर पर निबंध
बंदर सबसे चालाक जानवरो मे से एक है, जो कि जंगलों और शहरों तथा गांव में रहते हैं, यह जानवर लगभग सभी जगह पाए जाते हैं बंदर चिड़ियाघर में भी रहते हैं जो कि वहां पर घूमने जाने वाले लोगों का मनोरंजन करते हैं।
मदारी लोग बंदर को लेकर जगह जगह खेल दिखाते हैं और लोगों का मनोरंजन करते हैं बंदर सर्कस में भी खेल दिखाता है।
बंदर के 2 आँख और दो कान होते हैं और एक मुंह और एक लंबी पूंछ होती है और इन के चार पैर होते हैं बंदर बहुत ही लंबी छलांग मारते हैं और बहुत ही ज्यादा तेज भागते हैं यह जानवर बहुत ही ज्यादा समझदार होता है और इन्हें मनुष्य का पूर्वज भी माना जाता है क्योंकि मानव और बंदर का डीएनए 98 फ़ीसदी मिलता जुलता है।
यह जानवर ज्यादातर पेड़ पर रहते हैं और इनका मनपसंद भोजन केला होता है बंदर की सामान्य आई 15 से 25 वर्ष तक की होती है बंदर नकल उतारने की बहुत ही ज्यादा माहिर होते हैं इन जानवरों को झुंड में रहना पसंद होता है।
और इस दुनिया में बंदरों की कई सारी प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें से कुछ प्रजाति शाकाहारी होती है और कुछ मांसाहारी होती है। बहुत से लोग इन जानवरों को पालने का भी शौक रखते हैं।
बंदर पर निबंध 10 पंक्ति – About monkey in Hindi 10 Lines
- बंदर गांव, जंगल तथा शहरों में पाए जाते हैं।
- बंदर के दो आंख और दो कान होते हैं।
- बंदर के एक लंबी पूछ और नाक और मुंह होता है।
- बंदर को हमारा पूर्वज भी माना जाता है।
- यह जानवर बहुत ही ज्यादा फुर्तीला होता है।
- बंदर की बहुत सारी प्रजातियां होती हैं।
- बंदर सर्कस और चिड़ियाघर में भी होते हैं।
- मदारी बंदर को लेकर खेल भी दिखाते हैं और मनोरंजन करते हैं।
- बंदर नकल उतारने में बहुत तेज होते हैं।
- बंदर अपने आगे के पैरों को हाथों की तरह इस्तेमाल करते हैं।