Skip to content

डॉक्टर पर निबंध – Essay on Doctor in Hindi

doctor par nibandh

प्रस्तावना

हमारे समाज में एक डॉक्टर का बहुत ही बड़ा महत्व है डॉक्टर हम सभी के बीमारियों को ठीक करते हैं इनके बिना किसी भी बीमारी का इलाज करना मुश्किल है।

डॉक्टर

डॉक्टर कई सालों की पढ़ाई करते हैं फिर उसके बाद उन्हें डॉक्टर की डिग्री मिल जाती है जिससे वह डॉक्टर बन जाते हैं और उसके बाद वह सभी व्यक्ति को अपने ज्ञान से उनकी बीमारी को अच्छी तरह से जान कर मरीज को अच्छी से अच्छी दवाई देते हैं जिससे मरीज जल्दी ठीक हो जाए।

डॉक्टर हमेशा अपने मरीजों के इलाज के लिए हर समय तैयार रहता है और इनके मदद के लिए कंपाउंडर नर्स भी होते हैं जो कि मरीजों का ख्याल रखते हैं और डॉक्टर की मदद करते हैं।

डॉक्टर हमेशा अपने साथ आपातकालीन के लिए कुछ दवाइयां और जरूरी सामान लिए रहते हैं जिससे आपातकालीन में मरीज का पहला इलाज हो सके।

डॉक्टर हमेशा सफेद रंग का ड्रेस पहनते हैं और उनकी पहचान होती है।

डॉक्टर कई प्रकार के होते हैं जैसे कि कुछ डॉक्टर दांतों का इलाज करते हैं जिन्हें डेंटिस्ट कहा जाता है और कुछ डॉक्टर गलों का इलाज करते हैं कुछ डॉक्टर हाथ का इलाज करते हैं, कुछ डॉक्टर दिमाग का इलाज करते हैं इसी प्रकार कई सारे डॉक्टर होते हैं जो विभिन्न विभिन्न अंगों का इलाज करते हैं।

हाल ही में हुए कोरोना के महामारी में डॉक्टर का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है सभी डॉक्टर अपने जान की परवाह किए बिना सभी को रोना से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे थे बहुत से डॉक्टर कई दिनों तक सोए नहीं थे और लगातार सभी मरीजों का इलाज कर रहे थे।

इसीलिए सभी भारत वासियों ने कोरोना के इस महामारी में कोरोना से लड़ने वाले सभी योद्धाओं के सम्मान के लिए और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए दीए जलाएं गए।

हमारे भारत में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

निष्कर्ष

डॉक्टर का एक मरीज के लिए बहुत ही बड़ा महत्व है या फिर यह कहे कि मरीज के लिए डॉक्टर एक भगवान होता है जिसके बिना मरीज को ठीक कर पाना मुश्किल है।

डॉक्टर पर निबंध 10 लाइन

  1. मानव जीवन में एक डॉक्टर का बहुत ही बड़ा महत्व होता है।
  2. डॉक्टर बनने के लिए बहुत ज्यादा पढ़ाई करना होता है ।
  3. डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं।
  4. हमारे देश में बहुत से अच्छे डॉक्टर है जो कि बिना पैसों के इलाज करते हैं।
  5. डॉक्टर कई प्रकार के होते हैं जैसे कि गले का डॉक्टर नाक नाक का डॉक्टर और दांत का डॉक्टर इत्यादि।
  6. कोरोना की महामारी में डॉक्टर का बहुत ही बड़ा योगदान था।
  7. डॉक्टर सफेद रंग का ड्रेस पहनते हैं।
  8. डॉक्टर ने मरीजों को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं और उनके इलाज के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  9. मरीजों का इलाज और डॉक्टर की मदद करने के लिए कंपाउंडर नर्स भी होते हैं।
  10. भारत में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *